1 Column बनाने में कितना खर्च लगेगा-मटेरियल और लेबर
Civil cost

1 Column बनाने में कितना खर्च लगेगा-मटेरियल और लेबर

हेलो दोस्त आज हम आप लोगों को 1 Column बनाने में कितना खर्च आता है, कॉलम का उपयोग क्यों किया जाता है?| दो कॉलम के बीच की दूरी कितनी होनी चाहिए?| एक कमरा बनाने में कितना खर्च आता है?| कॉलम कितने प्रकार के होते हैं?| 1 कॉलम में कितना सरिया लगता है, और हमें कितना मेटेरियल और लेबर चाहिए हम आपको बताने वाले हैं और 2023 में सरिया, रेती, गिट्टी और लेबर का क्या रेट चल रहा है अभी बताएंगे। आप की जानकारी को प्राप्त करके किसी भी काॅलम का केलकुलेटर निकालना सीख जाएंगे।

 

1 Column बनाने में कितना खर्च लगेगा

 

जैसे कि हम पहली बार मकान बनाने का सोचते हैं तो हमें सबसे पहले यह दिक्कत होता है कि हम अगर 1 Column बनाते हैं 10 फुट का तो हमें टोटल कितना खर्चा लगेगा मटेरियल और लेबर के साथ यह अनुभव लगाने लग जाते है।

 

 1 Column बनाने में कितना सरिया और खर्चा लगेगा

 

Column का साइज 10 फीट हाइट, 9″  इंच लंबाई और 1′ फुट चौड़ा अब हमको इस कॉलम का स्क्वायर फीट कितना होता है यह निकालना होगा। हमने 9″ इंच को फुट में कन्वर्ट किया है।

10 × 0.75 ×1 = 7.5 स्क्वायर फीट

 

हमने जो कॉलम में सरिया यूज़ किया है। 1 0mm और 8mm का सरिया यूज करेंगे। जो सबसे पहले कॉलम सरिया का वजन निकालते हैं।

  • 1 फीट सरिया वजन: 10 × 10 ÷ 533 = 0.187
  • 1 फीट सरिया वजन: 8 × 8 ÷ 533 = 0.120

 

10mm सरिया का कॉलम में 6 नंग सरिया डाले है। सरिया की लंबाई 10 फुट है।

  • सरिया का फीट : 6 × 10 = 60 फीट
  • सरिया वजन: 60 × 0.187 = 11.22 किलोग्राम

 

8mm सरिया का कॉलम में 20 नंग रिंग डाले है। रिंग की लंबाई 35 इंच अगर हम इसे फुट में कन्वेंट करते हैं तो 2.91 फुट एक रिंग का होता है।

  • सरिया का फीट: 2.91 × 20 = 58.33 फीट
  • सरिया वजन: 58.33 × 0.120 = 7 किलोग्राम
  • दोनों सरिया का वजन: 11.22 + 7 = 18 किलोग्राम

2024 में सरिया का रेट ₹75 किलो चल रहा है। 75 × 18 = 1,350 रु 1 Column  में सरिया लगता है।

 

 1 Column बनाने में कितना सीमेंट, रेती, गिट्टी आएगा

 

1 Column बनाते हैं, तो हमें कितना सीमेंट, रेती, गिट्टी आएगा यहां कैलकुलेट कैसे लगाते हैं। हम आप लोगों को बता रहे हैं जो उसे आप फॉलो करें। जैसे कि हम m20 कंक्रीट का माल बनाते हैं। जिसमें हम एक बैग सीमेंट, 8 तगड़ी रेती और 8 तगड़ी गिट्टी डालते हैं। तब जाकर वहां कंक्रीट m20 का बनता है।

 

जैसे कि :– M20 कंक्रीट का मासला

  • सीमेंट रेती गिट्टी: 1 + 1.5 + 3 = 5.5

 

सीमेंट वॉल्यूम

  • काॅलम का स्क्वायर फीट: 10 × 0.75 ×1 = 7.5
  • मीटर में निकालना: 7.5 ÷ 35.31 = 0.2125 क्यूबिक मीटर
  • ड्राइव वॉल्यूम: 0.2125 × 1.54 = 0.3272
  • सीमेंट वॉल्यूम: 1 ÷ 5.5 × 0.3272 = 0.0595
  • सीमेंट कैलकुलेटर: 1440 ÷ 50 = 28.8
  • टोटल सीमेंट: 0.0595 × 28.8 = 1.72 बैंग सीमेंट

 

रेती वॉल्यूम

  • रेती वॉल्यूम: 1.5 ÷ 5.5 × 0.3272 = 0.0893 क्यूबिक मीटर
  • फीट में : 0.0893 × 35.31 = 3.15 क्यूबिक फीट 

 

गिट्टी वॉल्यूम

  • गिट्टी वॉल्यूम: 3÷5.5× 0.3272 = 0.1785 क्यूबिक मीटर
  • फीट में: 0.1785 × 35.31 = 6.30 क्यूबिक फीट

अब आपको पता चल गया होगा कि सीमेंट, रेती, गिट्टी कितना क्यूबिक मीटर ( फीट) आपको मटेरियल लगेगा।

 

500 स्क्वायर फीट छत ढलाई में कितना सरिया लगेगा, आधा-आधा 10mm और 12mm सरिया यूज

 

1 Column बनाने में टोटल कितना खर्चा है

अब हम आपको यह बताने वाले हैं।

  • सरिया: रु 75 × 18 = 1,350 रु
  • रेती: रु 80 × 3.15 = 252 रु
  • गिट्टी: रु 70 × 6.30 = 441 रु
  • सेटरिंग: रु 50 × 7.5 = 375 रु
  • लेबर: रु 60 × 7.5 = 450
  • टोटल खर्चा: 2,700 से 2,868 रु

अब हम आप लोगों को बता दिया है कि 1 Column बनाने में आपको कितना 2688 से 2700 रु खर्चा आएगा यह जानकारी आपको पूरा बता दिया है।

 

Column का उपयोग क्यों किया जाता है?

 

आप लोग जानते होंगे कि Column का उपयोग किस लिए किया जाता है और किसमें किया जाता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो मैं आपको बता दूं कि कॉलम का उपयोग मकान बनाने के लिए किया जाता है और साथ ही साथ बीम, छत, लेंटर यह सब का लोड लेने के लिए Column का उपयोग किया जाता है। तभी जाकर एक मकान तैयार होता है।

 

दो कॉलम के बीच की दूरी कितनी होनी चाहिए?

 

अगर आप मकान बना रहे हैं तो आपको या कन्फ्यूजन होगा कि दो Column के बीच में हम कितना दूरी रखें अगर आप कॉलम का साइज 9″ × 9″ इंच का रखते हैं तो आपको Column का दूरी 3 मीटर का रखना चाहिए। और अगर आप कॉलम का साइज 1′ फीट × 9″ इंच रखते हैं तो आपको 5 मीटर का दूरी रखना चाहिए। 

 

2000 स्क्वायर फीट मकान बनाने में कितना खर्चा आएगा

 

एक कमरा बनाने में कितना खर्च आता है?

 

अगर आप 10 × 10 फुट का एक कमरे का मकान बनाते हैं तो आपको कितना लागत आ सकता है या हम आपको बताने वाले हैं आप अगर एक रूम का मकान बनाते हैं तो आपको लगभग 1.50 से 2 लाख रुपया तक खर्चा आ सकता है। जिसमें आपको नीचे से ऊपर तक और टाइल्स, पलस्तर, इलेक्ट्रिक, पलम्बर कलर पुट्टी और आदि सभी काम हो जाता है।

 

कॉलम कितने प्रकार के होते हैं?

 

हम आपको Column कितने प्रकार के होते हैं हम जो कॉलम का साइज बताएंगे उसे आप अपने मकान बनाने के लिए उपयोग में किए जाने वाला कॉलम के बारे में जानकारी आपको बताएंगे। तो हम आप लोगों को 13 प्रकार के Column बता रहे। जैसे कि:-

  1. गोल राउंड Column जिसे पायल कोल्लम कहते हैं।
  2. 9 इंच गुनिया 9 इंच कॉलम
  3. 12 इंच गुनिया 9 इंच कॉलम
  4. 12 इंच गुनिया 1 फुट कॉलम
  5. 12 इंच गुनिया 14 इंच कॉलम
  6. 12 इंच गुनिया 16 इंच कॉलम
  7. 12 इंच गुनिया 16 इंच कॉलम
  8. 14 इंच गुनिया 16 इंच कॉलम
  9. 16 इंच गुनिया 16 इंच कॉलम
  10. 14 इंच गुनिया 16 इंच कॉलम
  11. 16 इंच गुनिया 18 इंच कॉलम
  12. 18 इंच गुनिया 18 इंच कॉलम
  13. 24 इंच गुनिया 24 इंच कॉलम

तो दोस्तों हम यहां पर आपको 13 प्रकार का Column का साइज बताएं हैं आपको अगर कोई भी साइज पसंद आता है तो आप उस साइज का कॉलम अपने मकान पर यूज कर सकते हैं।

 

बिना पिलर वाला घर बनवाएं, मजबूती में कम नहीं और लाखों की बचत 

 

1 कॉलम में कितना सरिया लगता है

 

हम आप लोगों को बता दें कि Column में सरिया डालने का प्रयोग कॉलम की साइज पर निर्भर करती है हम आप लोग को एक उदाहरण के लिए बता रहे हैं, जैसे कि :-

  •  9″ × 9″ कॉलम पर 4 नांग सरिया
  • 12″ × 9″ कॉलम पर 6 नांग सरिया
  • 12″ × 14″ कॉलम पर 8 नांग सरिया
  • 12″ × 16″ कॉलम पर 8 नांग सरिया
  • 14″ × 18″ कॉलम पर 12 नांग सरिया
  • 24″ × 24″ कॉलम पर 18 नांग सरिया

अभी आपको पता चल गया होगा कि आप एक कॉलम पर कितने नाग सरिया डाल सकते हैं। मैं आशा करता हूं कि इस लेख में आपको कुछ नया सीखने को मिला होगा। अगर आपको कुछ नया सीखने को मिला होगा। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाय दोस्तों मेरा नाम दीपक कुमार है, मैं एक ब्लॉग वेबसाईट चलता हूँ जिसमें हम आप लोगों को न्यूज के रिलेटेड इस ब्लॉग पर पोस्ट डालते हैं जैसे बिजनेस, इंटरटैनमेंट, बॉलीवुड और न्यूज इन सभी न्यूज के रिलिटेड हम इस वेबसाईट पर पोस्ट डालते है।